Android Tips, Games, News, Helth, Smartphone Reviews, and Etc.

ads

Monday, October 22, 2018

पलास्टिक बॉटल्स पर होते हैं खतरे के निशान, क्या आप जानते है इसका मतलब



अक्सर हम जब भी घर से बाहर होते है- पानी पीने के लिए सामान्य प्लास्टिक की बॉटल्स का इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि जरा सा धुप में जाने पर इन बोतल का पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इससे आपको फ़ूड पॉइजनिंग तक हो सकता है, हम सभी जानते है कि प्लास्टिक की बॉटल्स या डब्बों का बार बार इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, लेकिन हम इसको अनसुना कर देते है क्योकि हमें लगता है इससे बचाव का एक ही उपाय है कि इनका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा करना किसी के भी लिए मुश्किल होगा, ऐसे में जरूरत है कि एक सुरक्षित बॉटल या डब्बे का चुनाव किया जाएं, अगर आप प्लास्टिक के सामान पर इसके प्रयोग के बारे में लगी लेबलिंग को ध्यान से देखें तो आप आसानी से पता लगा सकते है कि सी प्लास्टिक की बॉटल्स आपके लिए ज्यादा सुरक्षित है।  




जिस पानी की बोतल के नीचे नंबर 1 के साथ 'PET' या 'PETE' लिखा हो उसका दोबारा उपयोग नहीं करना चाहिए, दरअसल इस तरह की लेबलिंग वाली बोतल जब ऑक्सीजन या गर्म वातावरण के संपर्क में आती है तो यह रासायनिक क्रिया कर टॉक्सिक्स बनाती है, ये टॉक्सिक्स शरीर को नुकसान पहुँचाती है, इससे आपको फ़ूड पॉइजनिंग भी हो सकता है। 





बता दे कि बोतल पर 3, 6 या 7 लिखा हो, वह बोतल भी खाने या पीने के सामान रखने के लिए असुरक्षित है, इनका इस्तेमाल लम्बे समय तक नहीं करना चाहिए क्योकि इससे आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हो, ये बीमारियां भी शॉर्ट टर्म की नहीं होती और आप जीवन भर उसका भुगतान करते है। 





जिन बोतल पर पोलिथिलीन ( 2 और 4 लेबल ) और पॉलीप्रोपेलिन ( 5 और PP लेबल ) का लेबल लगा हो वह हर प्रकार से सुरक्षित है, आप खाने और पीने के सामानों का कोल्ड स्टोर करने के लिए भी आप इन्हे फ्रिज में इस्तेमाल कर सकते है, ऐसे में जब भी खाने या पीने के लिए प्लास्टिक के डब्बे या बॉटल्स लें तो इसकी लेबलिंग इन्ही में कोई एक हो, यह देखना ना भूले। 





वैसे पोलिथिलीन ( 2 और 4 लेबल ) और पॉलीप्रोपेलिन (5 और PP लेबल ) का लेबल लगी बोतल ख़रीदना ही काफी नहीं है अगर आप सफाई पर ध्यान नहीं देंगे तो इन बोतल का इस्तेमाल करने पर भी आप बीमार हो सकते है ऐसे में जरुरी है की रोजाना कम से कम एक बार अपनी बोतल को गुनगुने पानी और साबुन से अच्छी तरह साफ किया जाये बोतल साफ करते समय उसके केप और बोतल के मुँह को भी अच्छी तरह साफ करना नहीं भूले, बोतल की केप और उसके मुँह पर हेपटिपस बी के वायरस भी हो सकते है, ऐसे में पूरी बोतल को अच्छी तरह साफ करे हो सके तो बॉटल को मुँह लगाकर ना पिए य स्ट्रॉ का प्रयोग करें। 


दोस्तों ये पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये और फॉलो करना न भूले। 
धन्यवाद् दोस्तों 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Leave a Comment

<-- comment_post_ID value hard-coded as 1 -->

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support